अल्मोड़ा-प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा लगातार दूसरे दिन औचक निरीक्षण के तहत दो दिन के भीतर चार इंटरमीडिएट कालेज राजकीय इंटर कालेज नगरखान,राजकीय इंटर कालेज पेटशाल,राजकीय इंटर कालेज बाड़ेछीना,राजकीय कन्या इंटर कालेज बाड़े छीना,राजकीय जूनियर हाईस्कूल चमोली,प्राथमिक विद्यालय नगरखान, प्राथमिक विद्यालय पेटशाल, आंगनबाड़ी केंद्र दौला व चनोली का औचक निरीक्षण किया।सभी में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत भोजन नियमानुसार दिया जा रहा है।पठन पाठन सुचारू रूप से शुरू हो गया है और निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया जा रहा है।विद्यार्थियों के लिए गणवेश व जूता बैग भी दिया गया है।पुस्तकालय व क्रीड़ा मद में क्रय सामग्री का भी सत्यापन किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना सतीश मिश्रा, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज पेटशाल प्रमोद पंत,प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज नगरखान मनीष जोशी,प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज बाडे़छीना श्रीमती प्रीति पंत,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कमलेश जोशी,प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रेखा जोशी,कल्याण सिंह मनकोटी सहायक अध्यापक,पूरन चन्द्र पाण्डेय सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।
