चम्पावत-आज रोडवेज बस स्टैंड चम्पावत में सूरज प्रहरी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस के नेतृत्व में युवा कांग्रेस व कांग्रेस जनो ने बढती महंगाई को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार का पूतला फूंका।सूरज प्रहरी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों की कम बैरल की जानकारी दी,साथ ही बताया कि जब कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरलों में गिरावट है तो देश में पेट्रोल, डीजल के दामों में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी क्यों की जा रही है?देश मे आसमान छूते पेट्रोल,डीजल के दामो में तिगुनी वृद्धि क्यों की जा रही है?उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद भी मोदी सरकार आये दिन तेल के दाम बड़ा रही है जो की आम जनता के साथ खुलेआम लूट है।आम आदमी की जेब लूटी जा रहीं हैं।गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर भी सरकार को कटघरे पर खड़ा करते हुए कहा उन्होंने कहा कि आम आदमी को जिस तरह मोदी सरकार ने सब्सिडी के नाम पर गुमराह कर दिन प्रतिदिन गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की है वह सीधे गरीब जनता के साथ धोखा है।मोदी सरकार शीघ्र ही गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम कम करें।उन्होंने कहा कि महंगाई यूपीए सरकार में जिन्हें डायन लगती थी आज वह महंगाई को विकास समझ बैठे है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई के जरिये पूजीपति मित्रों को फायदा पहुचा कर चुनावी फंड जुटा रही है।मोदी सरकार के अहंकार का घड़ा अब भर चुका है।उन्होंने कहा कि अब देश की जनता भाजपा सरकार को 2024 में केंद्र की सत्ता से एवं 2022 में राज्यों से उखाड़ फेंकने को तैयार है।पुतला दहन में विजय वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका, हरगोविंद बोहरा महासचिव प्रदेश कांग्रेस सेवादल,विकास साह जिला महामंत्री,पूरन कठायत पूर्व महामंत्री, प्रकाश बोहरा ब्लॉक अध्यक्ष, हरीश चौधरी अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,हरीश उप्रेती,युवा कांग्रेस के रोहित बिष्ट सभासद,मयूख चौधरी,दीपक नेगी, दिग्विजय कार्की,अभिषेक गंगोला, विनोद बडेला,तुषार वर्मा,दान सिंह भण्डारी सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहें।