जोशीमठ-पूर्व राज्य मंत्री,भाजपा नेता एवं उत्तराखंड वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ए के सिकंदर पवार के जोशीमठ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर श्री पवार ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।विदित हो कि श्री पवार इन दिनों बद्रीनाथ विधानसभा के दौरे पर हैं और लगातार जन सम्पर्क कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।वाल्मिकी समुदाय के द्वारा उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया गया जिस पर श्री पवार ने जल्द ही समस्याओं के निवारण के लिए हरसंभव प्रयास का वायदा किया।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ए के सिकंदर पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पद पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि लगातार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धरातल पर उतरकर जन समस्याओं के समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जनता का पूरा समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर पूरा भरोसा जताते हुए उत्तराखंड की पांचो सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड जीत दिलाई थी।वर्तमान में हो रहे उपचुनाव में भी जनता का पूरा समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है तथा भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करेंगे।जोशीमठ में पूर्व राज्य मंत्री ए के सिकंदर पवार का स्वागत करने वालों में सभासद नितिन व्यास,नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद,जगदीश प्रसाद,सुभाष डिग्री,अनिल वाल्मीकि,विशाल वाल्मीकि,चमन वाल्मीकि,कश्मीरी वाल्मीकि,किशन वाल्मीकि,राकेश वाल्मीकि,प्रेम वाल्मीकि,श्रीमती बबली,श्रीमती विनीता सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *