अल्मोड़ा-जागेश्वर विधानसभा के जैंती क्षेत्र में युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई और पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया एवम् केन्द्र तथा राज्य सरकार का पुतला दहन किया।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष माहरा ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व रसोई गैस सिलेण्डरो के दामों में पच्चीस रूपये की वृद्वि करने के बाद विगत दिवस माह की पहली तारीख को पुनः गैस सिलेण्डर के दाम में पच्चीस रूपये की वृद्वि किया जाना आम जनता के ऊपर कुठाराघात है।उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है लगातार पेट्रोल,डीजल,गैस सिलेन्डर,खाने के तेल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।जनता महंगाई से त्रस्त है।बजाय दाम कम करने के भाजपा सरकार लगातार वस्तुओं के मूल्यों को बढ़ाने में लगी हुई है।उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल,डीजल के मूल्य आजतक के सबसे शीर्ष स्तर पर पहुंच चुके हैं।श्री माहरा ने कहा कि पहले से ही आम जनता कोरोना महामारी के कारण बेहद खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रही है।ऐसे में लगातार पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेन्डरों के बढ़ते दामों ने जनता की कमर ही तोड़ कर रख दी है।उन्होंने कहा कि आज बेलगाम हो चुकी महंगाई से आम आदमी त्रस्त है तथा उसके सामने अपने परिवार के भरण पोषण की तक दिक्कतें आने लगी हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को इस महंगाई का जवाब आने वाले विधानसभा चुनावों में देगी।पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में यूथ कांंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गोपाल महरा,न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश बिष्ट, चन्दन बिष्ट,जिला महासचिव नवीन कोहली,जिला सचिव प्रदीप बिष्ट, मीडिया प्रभारी सोनू बिष्ट,मोनू बिष्ट, त्रिभुवन नेगी,मनोज बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, प्रतापराम, कृष्णा कोहली,बहादुर नेगी,त्रिलोक बिष्ट, संजय नेगी,केदार बोरा,पुष्कर रजवार,आशू जोशी,हरीश नेगी,नाथ सिंह धानक,रमेश आर्या,प्रकाश बिष्ट, बिशन कुंजवाल, जगदीश धौनी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।