अल्मोड़ा-मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति की सचिव श्रीमती गीता मेहरा ने बताया कि कल 4 जुलाई से समिति के द्वारा आगामी जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी को लेकर गरबा,डांडिया व लोक नृत्य का अभ्यास मां नंदा देवी मन्दिर के गीता भवन में सायं 5 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि जो भी महिलाएं और बहनें इसमें भाग लेना चाहती हैं वे सायं 5 बजे मां नंदा देवी मंदिर स्थित गीता भवन पहुंचे।उन्होंने महिलाओं से अपील भी की है कि इसमें अधिक से अधिक लोग आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। संस्था की सचिव गीता मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए गरबा, डांडिया एवं लोक नृत्य का अभ्यास कोरियोग्राफरों द्वारा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *