अल्मोड़ा-नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में वन पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत रूप सिंह बिष्ट दिनांक 30 जून को सेवानिवृत हो गए।उनकी सेवानिवृत्ति पर पालिका द्वारा पालिका सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए रूप सिंह बिष्ट का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कार्यालय अधीक्षक दीपचंद जोशी, सी एम एम शांता गुरुरानी,राजपाल पवार, दीपक चंदेल,सतीश कुमार,दीपक, रमेश चंद्र तिवारी,दीपा जोशी,हरीश चंद्र सिंह बिष्ट,जीवन सिंह ऐरी,हरीश चंद्र आर्य,गोविंदी खाती,माया ऐरी, प्रकाश चंद्र पंत,कांता दुमका सहित पालिका के समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।