अल्मोड़ा-आज जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने बताया कि जिला कांंग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की मासिक बैठक 3 मार्च को प्रातः 11:30 बजे से जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में आहूत की जाएगी जिसमें जागेश्वर प्रभारी निशान्त पपनै एवं अल्मोड़ा प्रभारी किरौला जी प्रतिभाग करेंगें।जिलाध्यक्ष पान्डेय ने कांंग्रेस के सभी ब्लाक अध्यक्षों,नगर अध्यक्षों,न्याय पंचायत अध्यक्षों सहित कांंग्रेस के सभी पदाधिकारियों से अनिवार्यता से बैठक में भाग लेने की अपील की है।