अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में कांंग्रेस ने वर्तमान में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन युद्धस्तर पर तीव्र कर दिया है।रविवार को कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की अध्यक्षता में नगर पालिका बूथ की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बूथ संख्या 125 का गठन किया गया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि इस बार जमीनी स्तर पर कार्य करके बूथों को मजबूत करने का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि नगर में वे प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं जिसका निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस को लाभ मिलेगा।जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि भाजपा की सरकार में अल्मोड़ा जैसी विषम परिस्थिति की जगह में पेट्रोल का रेट नब्बे रूपये लीटर से ऊपर पहुंच चुका है।घरेलू रसोई गैस के दाम 832 रूपये तक पहुंच चुके हैं जिससे मध्यमवर्गीय एवं गरीब जनता के सामने भारी वित्तीय परेशानियां उत्पन्न हो गयी हैं।पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस का मूल्य इस सरकार में अपने चरम पर है।उन्होंने कहा कि इस महंगाई का जवाब जनता भाजपा सरकार को आने वाले चुनावों में देगी।बैठक में में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,तारा चन्द्र जोशी,संजय दुर्गापाल, कनिष्का रौतेला,शिखा उप्रेती,आरती लटवाल,राधा बिष्ट,भानू पान्डेय,बीना त्रिपाठी,भगवती पाठक,गीता देवी,दीपा देवी,तारा तिवारी,भावना वर्मा,हेमा पान्डेय,पुष्पा पान्डेय,जगदीश पान्डेय,हेम कुमार,इन्तजार हुसैन,अशोक रावत,गीता कान्डपाल,धीरा तिवारी,नीमा पान्डेय,जीवन पान्डेय,बीना पन्त,दिनेश पान्डेय,मुकेश जोशी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
