अल्मोड़ा-पुरानी पेंशन बहाली के मंच सचिव धीरेंद्र पाठक ने बताया कि वर्ष 2003 में प्रवक्ता के पद पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार 2006 में नियुक्त प्रवक्ताओ द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर एस एल पी वापस लेने की मांग की गई है।उन्होंने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के सिंगल व डबल बेंच ने पुरानी पेंशन का लाभ देने के निर्देश दिए थे किन्तु राज्य सरकार द्वारा एस एल पी दायर कर दी जिससे पेंशन का लाभ नहीं मिला।शिष्टमंडल में पुरानी पेंशन बहाली मंच के प्रदेश संगठन सचिव कुमायूं मंडल धीरेन्द्र कुमार पाठक,प्रवक्ता जनार्दन तिवारी,त्रिभुवन आर्य शामिल रहे। शिष्टमंडल द्वारा 2003 में जारी प्रवक्ता पद की विज्ञापन के आधार पर नियुक्त प्रवक्ताओ को पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई।श्री पाठक ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा अपनी ओर से मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा गया और कहा गया है कि अपने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी इस संबंध में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र प्रेषित करें।
