अल्मोड़ा-नेपाल अध्ययन केंद्र (अंतराष्ट्रीय सहयोग परिषद,नई दिल्ली) के समन्वयक डॉ लवी त्यागी ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट से भेंट की।इस भेंट के दौरान हिमालयी क्षेत्र की सांस्कृतिक,ऐतिहासिक,पुरातात्विक धरोहरों आदि के संरक्षण,विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों के संचालन,क्षेत्र के इतिहास संकलन,पर्यावरण के संरक्षण आदि को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस भेंट के दौरान डॉ लवी त्यागी ने अंतराष्ट्रीय सहयोग परिषद के कार्यों की जानकारी दी।कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि इस क्षेत्र में शोध एवं शिक्षा को लेकर यहां की सांस्कृतिक,ऐतिहासिक,पुरातात्विक आदि धरोहरों पर कार्य कर विश्वविद्यालय को देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करना है।इसके लिए अंतराष्ट्रीय सहयोग परिषद ने भी सहयोग देने की बात कही है और यह विश्वविद्यालय के लिए खुशी की बात है।भविष्य में आध्यात्मिक पर्यटन को लेकर दोनों संस्था मिलकर पाठ्यक्रम भी संचालित करेंगे।साथ ही कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कार्य किये जायेंगे।इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ,अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया,डॉ ललित जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *