अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी कायकर्ता उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल केम्पेन के तहत रात दिन कार्य में लगे हुए हैं।आम आदमी पार्टी के दिन में डोर टू डोर कार्यक्रम चल रहे हैं।शाम के समय प्रतिदिन वीडियो वेन के माध्यम से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग अलग स्थानों पर स्थानीय जनता को दिल्ली सरकार के कार्यो की जानकारी वीडियो में दिखाकर आम आदमी पार्टी के सदस्य बना रहे हैं।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से पूर्व में अल्मोड़ा विधानसभा का चुनाव लड़ चुके भुवन चन्द्र जोशी ने बताया कि लोगो को दिल्ली में केजरीवाल सरकार का मॉडल पसन्द आ रहा है।इसके तहत 26 फरवरी को वीडियो वेन से पाण्डेखोला,लक्ष्मेश्वर,स्यालीधार, मटेला,कोसी आदि में जगह जगह नुक्क्ड़ सभाएं व वीडियो के माध्यम से क्षेत्र के लोगो से उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल कैम्पेन के तहत पार्टी से जुड़ने की अपील की गई।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता आशीष जोशी ने बताया कि लगातार अल्मोड़ा में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।इस अवसर पर पार्टी के संगठन मंत्री मनोज गुप्ता,आशीष जोशी,संजय पांडे,दीपू लोहनी,योगेश अधिकारी,एस आर बेग,भुवन जोशी,रोहित लोहनी,योगेश बोरा,नलिन लोहनी आदि मौजूद रहे।