अल्मोड़ा-उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में आज जनपद न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोडा श्रीकांत पाण्डेय द्वारा छाया दार सिलवर ओक व मोर पंख,पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित अन्य न्यायिक अधिकारीगण,अधिवक्तागण व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा यह कथन कहा गया कि प्रत्येक वर्ष आज ही की तारीख यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।जिसका उद्देश्य दुनिया में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और प्रकृति को हो रहे नुकसान पर रोक लगाना है। पर्यावरण ने मानव को अंनत काल से लेकर अब तक जिस भी वस्तु की मानव को आवश्यकता महसूस हुई।वह पर्यावरण से ही प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से हासिल हुई है।यूँ तो प्रकृति का कार्य व्यवस्थित एवं स्वचालित है किंतु आज मानव ने अपनी जिज्ञासा एवं लालच से पर्यावरण के सहज कार्यो में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया है। जिसके परिणामस्वरूप पर्यावरण में पिछले कुछ दशकों से कई तरह के अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहें हैं।ये परिवर्तन प्रकृति के प्रमुख घटकों जल,जंगल जमीन और समस्त वायुमंडल को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे हैं।यह दुष्प्रभाव इतने तीव्र हैं कि पृथ्वी के वायुमंडल और सम्पूर्ण जीव जगत के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।अतः प्रकृति व पर्यावरण के प्रति हम सबकी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी है।हमारे पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।उनके द्वारा यह भी अपील की गयी कि सभी लोग अपने अपने घरों में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक एक पौधा लगाये जिससे हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें।उक्त कार्यक्रम में रमेश सिहं अपर सत्र न्यायाधीश,श्रीमती शुभांगी गुप्ता,सिविल जज (जू०डि०) / प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोडा,रवि अरोडा,न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा द्वारा भी न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।उक्त अवसर पर महेश चन्द्र परिहार बार संघ अध्यक्ष,अधिवक्तागण,कर्मचारियों एवं पराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया एवं सभी व्यक्तियों ने न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रम दान कर न्यायालय परिसर की साफ सफाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *