अल्मोड़ा-एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट के सख्त निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया,जिनके कब्जे से 6 बैटरियाॅ बरामद भी की गयी हैं।कल दिनाॅक 25.02.2021 को वादी जगदीश काण्डपाल पुत्र स्व० केशव दत्त निवासी सुनारीनौला द्वारा उनके वाहन पिकप तथा गोविन्द सिंह पुत्र विशन सिंह निवासी लोअर माल रोड रामप्रकाश निरंकारी पुत्र गुरूचारण लाल एवं गोपाल सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी खोल्टा के पिकप से किसी अज्ञात द्वारा बैटरी चोरी किये जाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
कुछ दिन पूर्व व्यापारियों की आयोजित गोष्ठी में भी इस तरह की घटनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया था,जिसमें एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया था।वाहनों से बैटरी चोरी की घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा संज्ञान लेते हुए मामले में त्वरित कार्यवाही एवं शीघ्र बरामदगी कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।जिसमें पुलिस को सफलता मिली है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि पूछताछ पर बताया कि तौसिफ अहमद पिकप चालक तथा मनीष कुमार कभी कभी हेल्पर का काम करता है।पैसों के लालच में बैटरियों की चोरी करने का प्लान बनाया।दोनों ने टैक्सी स्टैण्ड से जलाल वर्कशाॅप के आस-पास से 3 वाहनों के तथा 1 बैटरी खोल्टा के पास से चोरी किये गये इसके बाद वे कोसी की ओर जाते हुए अन्य बैटरी चोरी किये गये।दोनों को बेस तिराहे से लोधिया की तरफ से 6 बैटरियों के साथ आज गिरफ्तार कर अन्य बैटरियों के सम्बंध में पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।अपराध करने के तरीके में ये खड़े वाहनों के पास अपना वाहन लगा कर पुरानी पिकप की चाबियों के माध्यम से ये बैटरी निकालते थे।गिरफ्तार अभियुक्तों में तौसिफ अहमद उम्र-31 वर्ष पुत्र नजीर अहमद निवासी- कोरीछीना,पोस्ट- बैसखेत, कालीगाड़ अल्मोड़ा,मनीष कुमार उम्र- 30 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी- उपरोक्त हैं।बरामदगी में 6 बैटरी बरामद हुई हैं।गिरफ्तारी टीम में उ०नि० सौरभ भारती चौकी प्रभारी बेस,का० संदीप,का०खुशाल,का० हरीश चन्द,अरविन्द शामिल रहे।