अल्मोड़ा-भाजपा जिला मंत्री दीपक साह कन्नू ने कहा कि वे के एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं।एनडीए चार सौ पार एवं भाजपा 370 का नारा सत्य सिद्ध हो रहा है।4 तारीख को देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है जिस पर जनता को अथाह विश्वास है।उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी पर बेहद भरोसा करती है क्योंकि जनता समझ चुकी है कि विकास भाजपा की सरकार में ही संभव है।पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी ने विकास के वे नए आयाम स्थापित किए हैं जो विगत 70 सालों से अवरुद्ध पड़े थे। उन्होंने कहा कि यह जनता के विश्वास की ही जीत है कि एग्जिट पोल में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है।उन्होंने कहा कि 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो वह एग्जिट पोल से काफी आगे बढ़कर ऐतिहासिक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है जिसे जनता भली-भांति समझती है।उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष एक होने के बावजूद जनता ने भाजपा सरकार पर जो विश्वास दिखाया है उसी का परिणाम है कि कल आए एग्जिट पोल में जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *