अल्मोड़ा-प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना राजकीय कन्या इंटर कालेज बाडे़छीना व आंगनबाड़ी केंद्र शील, आंगनबाड़ी केंद्र पांडेतोली बाड़े छीना का औचक निरीक्षण किया और सभी व्यवस्था ठीक पाई गई।राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना में कम्पार्टमेन्ट परीक्षा की तैयारी हेतु गुरुजनों द्वारा पढ़ाई कराई जा रही है।गणित,अंग्रेजी, विज्ञान,सामाजिक विज्ञान,इंटर स्तर पर एकाउंटेंसी,जीव विज्ञान,अर्थशास्त्र विषय का अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। गुरू जनों में आलोक जोशी,सपना शाही,विशन राम,अजय कुमार,मनोज कुमार बिष्ट,हरीश सिंह बिष्ट,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रेखा जोशी,कार्यालय सहायक दीवान सिंह उपस्थित रहे।समर कैंप की भी जानकारी ली गई।उपस्थित पंजिकाओ व मध्यान्ह भोजन व अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण कर सत्यापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *