अल्मोड़ा-विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा भेंट की गई और उनका संगठन को सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया और उनको सम्मानित भी किया गया।विधानसभा उपाध्यक्ष से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक,वरिष्ठ सहायक के पदों पर इसी भर्ती वर्ष में पदोन्नति कराने हेतु अनुरोध किया गया।संगठन द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,प्रशासनिक अधिकार,प्रधान सहायक व वरिष्ठ सहायक के पदों पर भी पदोन्नति संशोधन हेतु अनुरोध किया गया।इस संबंध में उन्होंने पुनः शिक्षा निदेशक से वार्ता का आश्वासन दिया हैउल्लेखनीय है कि बीते दिनों दिनांक 11 फरवरी से 17 फरवरी तक संगठन द्वारा आमरण अनशन किया गया था।विभाग द्वारा कुछ पदोन्नति संशोधन किए गए और कुछ छोड़ दिए गए हैं जबकि प्रधान सहायक के पद पर कोई संशोधन नहीं किया गया है जिससे सदस्यों में रोष व्याप्त है।मंडलीय सचिव कुमायूं धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि विभाग द्वारा सभी पदों पर संशोधन नहीं किए गए तो संगठन पुनः आंदोलनात्मक कार्यवाही शुरू करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।संगठन द्वारा भविष्य में सभी पदोन्नति काउंसिलिंग के आधार पर किये जाने का भी अनुरोध किया गया है।शिष्टमंडल में राम सिंह गैंडा,सी एस नैनवाल,संजीव बिष्ट,पान सिंह आदि शामिल थे।मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती,जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलीप मेहत,जिला उपाध्यक्ष मुकेश जोशी व कोषाध्यक्ष जीवन बिष्ट द्वारा सभी प्रकरणों के निस्तारण की मांग की गयी है।