अल्मोड़ा-आज महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती रीता दुर्गापाल द्वारा अन्य सदस्यों के साथ पुलिस कार्यालय में आकर पंकज भट्ट एस०एस०पी० अल्मोड़ा से शिष्टाचार भेंट कर वार्ता की गयी।वार्ता नगर के जौहरी बाजार,कचहरी बाजार,थाना बाजार में अनावश्यक रूप से दोपहिया वाहनों के आवागमन से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया। इस सम्बन्ध में एस०एस०पी० अल्मोड़ा द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा हरेन्द्र चौधरी को बताया उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जाय जिससे बाजार में आमजनमानस को खरीददारी करते समय कोई परेशानी न हो एवं बाजार में बुर्जुग,महिलायें,बच्चे बिना भय के चल सकें।नशे के विरूद्व लगातार चलाये जा रहे अभियान में हो रही कार्यवाहियों एवं महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में नारी एक रूप अनेक शीर्षक पर चलाई गयी ऑनलाइन प्रतियोगिता की सराहना की गयी।बैठक में महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा की श्रीमती मीना उपाध्याय उपाध्यक्ष,पुष्पा सती सचिव, शान्ती साह,दीपा सतीश जोशी,सुनैना महरा,आशा पन्त,अनीता रावत, अनुराधा अग्रवाल,दीपा जोशी आदि एवं हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा,यातायात निरीक्षक गणेश हरड़िया उपस्थित रहे।
