अल्मोड़ा-नियमित निरीक्षण के तहत विद्यालयों में पठन पाठन,प्रवेश व अभिलेखों के रखरखाव,मध्यान्ह भोजन की स्थिति के दृष्टिगत प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा आज राजकीय इंटर कालेज नगरखान, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनियान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनियान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगरखान का औचक निरीक्षण किया गया।औचक निरीक्षण में डा कैलाश चंद्र डोलिया प्रधानाध्यापक रा उ मा वि धनियान भी शामिल रहे।सभी विद्यालयों में व्यवस्था चाक चौबंद पाई गई।विद्यालय परिसर साफ स्वच्छ पाया गया।सभी विद्यालयों में छात्र छात्राओं द्वारा गणवेश में विद्यालयों में उपस्थिति दी जा रही है।पठन पाठन बेहतर करने हेतु सभी शिक्षको द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।रा उ मा वि धनियान में डा कैलाश सिंह डोलिया प्रभारी प्रधानाध्यापक,हीरा सिंह बोरा सहायक अध्यापक सामाजिक विज्ञान,गिरिजा कुमार पंत सहायक अध्यापक गणित,नितिन कुमार वर्मा सहायक अध्यापक हिन्दी, श्रीमती समीना खान सहायक अध्यापक अंग्रेजी,श्रीमती इंदु परिहार सहायक अध्यापक संस्कृत,श्रीमती दीपा बिष्ट अतिथि शिक्षक,श्रीमती राधा देवी,भोजन माता श्रीमती पदमा देवी भोजन माता उपस्थित थे।रा इ का नगरखान में भी अभिलेखों को देखा गया।मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।छात्र उपस्थिति पंजिका में नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज पाई गई।सभी विद्यालयों में अनुशासित रूप से छात्र छात्राओं द्वारा अध्ययन किया जा रहा है।राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनियान में डा0 ममता व मंजु आर्या उपस्थित थे।राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगरखान में दीपिका नेगी , श्वेता जीना उपस्थित थीं।राजकीय इंटर कालेज नगरखान में प्रधानाचार्य मनीष जोशी,प्रवक्ता शेर राम,कुंदन लाल,आशीष स्वामी,भावना कांडपाल किशोर थापा,भारत भूषण जोशी, सुभाष जोशी अध्यापक,महेश चन्द्र बावड़ी,महेन्द्र सिंह बनौला,गणेश सिंह शाही,योगेश कुमार तिवारी,धीरज पांडेय,दिनेश बंधु प्रसाद,विजय कुमार, प्रेमा भट्ट,प्रधान सहायक सुनील जोशी उपस्थित थे।प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षण कार्य नियमित रूप से जारी रहना चाहिए और विद्यालय अनुशासन का विशेष ख्याल रखा जाय।विद्यालय अवकाश के समय विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।