अल्मोड़ा-स्वामी विवेकानंद पर आधारित गद्यांश प्रश्नोत्तरी में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के कक्षा 6 के छात्र प्रतीक बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।रामकृष्ण मिशन की स्थापना तथा स्वामी विवेकानंद के शिकागो से लौटने के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रामकृष्ण कुटीर द्वारा जिला स्तर पर प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन जीआईसी अल्मोड़ा के सभागार में आयोजित किया गया।जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता, गघांश पर आधारित प्रश्न प्रतियोगिता, विकल्पों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता, डिबेट,गीता पाठ,निबंध प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के कक्षा 6 के विद्यार्थी प्रतीक बिष्ट ने गद्यांश पर आधारित प्रश्न प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि पर मानस पब्लिक स्कूल ने हर्ष व्यक्त कर प्रतीक के उज्जवल भविष्य की कामना की है।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट सहित शिक्षक शिक्षिकाओं श्रीमती ललिता सिराड़ी,कुमारी दीक्षा कांडपाल,अनंत बिष्ट,श्रीमती अनीता नेगी,श्रीमती उमा पूना,जगदीश अधिकारी,राकेश, श्रीमती नीमा नगरकोटी,कुमारी नीमा बिष्ट,कुमारी साक्षी कांडपाल,श्रीमती दीपिका,मैनेजिंग डायरेक्टर कमल कुमार बिष्ट,श्रीमती ममता त्रिपाठी आदि ने खुशी जाहिर कर शुभकामनाएं दी हैं।आगामी 25 मई को सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा स्वामी विवेकानंद कुटीर ट्रस्ट के द्वारा यह घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *