अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।मई के साथ ही जिले में वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।अल्मोड़ा में आज भी आग की घटनाएं सामने आई है।आज रविवार को नगर के लक्ष्मेश्वर के पास खुटकुणी भैरव मंदिर से सटे जंगल में दिन में आग लगने की सूचना है।मिली जानकारी के अनुसार आज नगर क्षेत्र से लगे लक्ष्मेश्वर के पास जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।यह आग मंदिर परिसर से ऊपर की ओर बढ़ने लगी।स्थानीय सभासद अमित शाह मोनू ने फायर ब्रिगेड एवं फॉरेस्ट को सूचना दी।मौके पर फायर ब्रिगेड,सभासद,फॉरेस्ट के कर्मचारी एवं स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किये गये।तब जाकर रात्रि 9 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
