अल्मोड़ा-मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा ए डी बलोदी द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित कर निर्देश जारी किए कि शिक्षण कार्य को पूर्ण मनोयोग के साथ किया जाय और बोर्ड परीक्षाफल में जनपद अल्मोड़ा के तीसरे स्थान पर आने पर सभी प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक को बधाई दी।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ए डी कुमाऊं मण्डल नैनीताल लीलाधर व्यास के साथ संयुक्त रूप से पीयूष खोलिया जिन्होंने इंटरमिडिएट परीक्षा में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।बलोदी द्वारा विभागीय अधिकारियों व प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए कि सभी कार्यों को सुचारू रूप से संपादित किया जाय और शासनादेश के अनुरूप ही कार्य किए जायें।मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा कर्मचारी आचरण नियमावली के बारे में विस्तार से अवगत कराया।इससे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सी एस बिष्ट द्वारा बैठक के बिन्दुओं की समीक्षा की।उन्होंने बैठक के प्रत्येक बिन्दु रिक्ति मात्राकरण,छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, एन एम एम एस एस छात्रवृत्ति साइकिल योजना व विभागीय कार्यों की समीक्षा की।जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा द्वारा शासनादेश के अनुसार ही कार्य हेतु निर्देशित किया।जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अत्रेश सयाना द्वारा उपस्थित प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक को पूर्ण निष्ठा व शासनादेश के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय से निस्तारण किया जाय तथा प्रत्येक माह अनिवार्य रूप स्टाफ बैठक आयोजित कर समस्या का निस्तारण किया जाय।विद्यालय में अनुशासन व पठन पाठन में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।बैठक में ए डी कुमाऊं मण्डल नैनीताल लीलाधर व्यास के उपस्थित होने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा अंबा दत्त बलोदी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सी एस बिष्ट जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अत्रेश सयाना व एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा पूर्व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा उनका शाल ओढ़ाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।आज की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी स्याल्दे श्रीमती वंदना रौतेला खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा व धौलादेवी श्रीमती प्रेमा बिष्ट प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ताकुला हेमेंद्र जोशी प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग गोविन्द सिंह रावत प्राचार्य डाइट गोपाल गिरी गोस्वामी,गोपाल गैड़ा डा ललित पाठक डा भुवन चंद्र पांडेय हेम चन्द्र जोशी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज स्यालीधार उमेश पांडेय प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज पेटशाल प्रमोद पंत राजकीय इंटर कालेज नगरखान के प्रभारी प्रधानाचार्य मनीष जोशी,दीपिका मिश्रा,पंकज जोशी,हयात जैम्याल, दिनेश चन्द्र,भूपाल मेहता,दीप चन्द्र भट्ट,भुवन बिष्ट उपस्थित थे। सल्ट, चौखुटिया,द्वाराहाट,भिकियासैंण, ताड़ीखेत ब्लाकों की बैठक दिनांक 6 मई को आयोजित होगी।
