अल्मोड़ा-आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की छात्रा राशि भाकुनी ने 12वीं में वाणिज्य वर्ग में 90.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन सहित समस्त शिक्षक गण ने ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित कीं।प्रधानाचार्या पंकज लता शाह और उप प्रधानाचार्या दीप्ति शाह ने राशि की मेहनत और लगन की प्रशंसा की।वाणिज्य शिक्षक देवेंद्र सिंह चिलवाल और सीमा कर्नाटक सहित स्कूल के अन्य शिक्षकों ने भी राशि के निरंतर प्रयास और संकल्प को सराहा।राशि के पिता राजेंद्र सिंह भाकुनी और माता सलोनी ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त की और कहा कि राशि की यह उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणा है।
