अल्मोड़ा-छोटे सपने लेकर बड़े काम करने वाली अनेक बालिकाओं ने इस बार बोर्ड परीक्षा में अपनी मेहनत का लोहा मनाया है और साथ ही समाज को संदेश दिया है कि आर्थिक विपन्नता के बाद भी उनके हौंसले बुलंद हैं। ताड़ीखेत के रतगल क्षेत्र की दुगोड़ा गांव निवासी कक्षा 12 की छात्रा डॉली रौतेला ने आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट आर्ट्स की इस छात्रा ने अपनी मेहनत से 84.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉप किया है। उसने 500 में से 421 अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता महेंद्र सिंह रौतेला गुजरात में निजी कंपनी में काम करते हैं और माँ गृहिणी है। माता के अथक प्रयासों से इस बालिका ने पढ़ाई के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और अपने विद्यालय और परिवार दोनों का नाम रोशन किया। वह अपनी शिक्षिकाओं से अत्यधिक प्रभावित है और भविष्य में अध्यापिका ही बनना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *