अल्मोड़ा-जाखनदेवी में सड़क सुधारीकरण का कार्य चल रहा है जिसके लिए शिखर तिराहे से सड़क चौपहिया वाहनों के लिए बन्द है। लेकिन कुछ चौपहिया वाहन बैरिकेडिंग हटाकर सड़क में घुस जा रहे हैं।जिससे सुधारीकरण की जगह पर जाम की स्थिति बन रही है क्योंकि जेसीबी और ट्रक लगातार सुधारीकरण के कार्य में लगे हैं।इस जाम से जनता की भी खासी फजीहत हो रही है।अब सवाल उठता है कि जब चौपहिया वाहनों के लिए सड़क बन्द है तो आदेश का पालन ना कर जबरन सड़क में गाड़ी डालने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही?बैरिकेडिंग के पास ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद होने चाहिए जो चौपहिया वाहनों को सड़क में घुसने से रोक सके।अगर ऐसे ही चौपहिया वाहन सड़क पर चलते रहे तो सड़क सुधारीकरण के कार्य में तो देरी होगी ही।साथ ही पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालक भी जाम के झाम में अटके रहेंगे।

