अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 30.04.2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान थाना भतरौजखान क्षेत्रान्तर्गत मोहान बैरियर से करीब 200 मीटर आगे भतरौजखान रोड पर मोटरसाइकिल न0- UK18-L-8258 को रोककर चैक करने पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक शावेज उर्फ शावेद के कब्जे से एक बैग के अन्दर सफेद रंग की पारर्दशी पन्नी में 2.271 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्त शावेज उर्फ शावेद को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को सीज करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना भतरौजखान में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्त
की पहचान शावेज उर्फ शावेद उम्र 19 वर्ष पुत्र शमशाद निवासी ग्राम टांडा मल्लू रामनगर जिला नैनीताल के रूप में हुई है।बरामदगी में कुल 2.271 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है।थाना भतरौजखान पुलिस टीम में उ नि सुनील कुमार प्रभारी चौकी भौनखाल थाना भतरौजखान,कानि देवेन्द्र प्रताप थाना भतरौजखान,कानि संदीप मलिक थाना भतरौजखान शामिल रहे।
