अल्मोड़ा-आज नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा उपजिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा को नंदा देवी के पास लगने वाले सेल बाजार के विरोध में ज्ञापन दिया गया।इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि व्यापारी हित में बाजार लगाने को लेकर जिला प्रशासन किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई अनुमति ना दे।अगर इसके बाद भी किसी भी स्थिति में बाजार लगता है तो उसको उखाड़ के फैंक दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बाजार लगने से पूरे नगर के व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होता है और ऐसी स्थिति में तीन हजार व्यापारी विरोध और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और अगर कोई भी अनहित होता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने व्यापार और रोजी रोटी को बचाने के लिए रोड में भी उतर सकता है।ऐसे बाजार के ठेकदारों से अल्मोड़ा के व्यापार को बचाने के लिए नगर व्यापार मंडल किसी भी हद तक जा सकता है।जिला प्रशासन से मिलने वालों में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा,सचिव वकुल साह, उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,उपसचिव आशीष कुमार,जिला उपाध्यक्ष पवन साह,कोषाध्यक्ष कुणाल नयाल आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *