रानीखेत-भाजपा सरकार के प्रतिनिधियों के बीच ऑडियो वाइरल जिसमें पैसे लेकर मंत्री पद प्राप्त करने की बात कही गई है उसके लेकर आज कांग्रेस कमेटी रानीखेत के तत्वावधान में भाजपा प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। ऑडियों के अनुसार मंत्री पद के लिए ₹30 लाख देने की बात कही गई है। जोकि बहुत ही निंदनीय है।सरकार इस हद तक गिर गई है कि अपने ही विधायक से मंत्री पद के लिए मोटी रकम ली गई है।आगे कहा कि नगर कांग्रेस कमेटी इसकी घोर निंदा करती है।पुतला दहन करने वालों में कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार,पूर्व प्रमुख रचना रावत,नगर महिला अध्यक्ष नेहा साह माहरा,कंचन आर्या,ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव,अगस्त लाल साह, विश्व विजय सिंह माहरा,पंकज गुरुरानी,हेमंत रौतेला,चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा,दीप उपाध्याय,त्रिलोक आर्या,संजय आर्या, गोपाल राम आदि लोग उपस्थित रहे।
