अल्मोड़ा-यूथ कांंग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय ने लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल की कीमतों का अनोखे अन्दाज में विरोध करने का तरीका निकाला है।आज सायं उनके द्वारा नगर के पेट्रोल पम्पों में पेट्रोल डीजल की कीमतों की फ्लेक्सी(बेस प्राइस,किराया,एक्साइज ड्यूटी,डीलर कमीशन,वेट)पूरे चार्ट के साथ लगाई है।इस अवसर पर यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान में पेट्रोल डीजल की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों से जनता हलकान है।परन्तु केन्द्र सरकार इनकी कीमतों पर नियंत्रण नही कर पा रही।उन्होंने कहा कि इन फ्लेक्सियों को लगाने के पीछे उनका एकमात्र उद्देश्य ये बताना है कि पेट्रोल डीजल की वास्तविक कीमत क्या है और अन्धाधुन्ध टैक्स लगाकर जनता को यह कितना महंगा दिया जा रहा है।