अल्मोड़ा-दिनाॅक 2.11.2020 को रघु तिवारी निवासी- रघुवर दत्त तिवारी निवासी अल्मोड़ा की पुत्री द्वारा उनके साथ ऑन-लाईन धोखाधड़ी कर उनके खाते से 20,000 रूपये निकल लिए जाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा एवं साईबर सैल अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज कराई गयी।साईबर सैल प्रभारी भूपेन्द्र सिंह बृजवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा अपनी कार ओएलएक्स पर बेचने हेतु अपलोड किया गया था,जिसमें किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा कार को खरीदने हेतु सम्पर्क कर पेमेन्ट चैक किये जाने हेतु 10 रूपये भेजे गये तथा शेष रूपये भेजने हेतु गोपनीय जानकारी माॅगकर आनलाईन ठगी कर उसके खाते से 20,000 रूपये निकाल लिए गये।साईबर सैल में नियुक्त का० मोहन बोरा द्वारा अग्रिम कार्यवाही नोडल अधिकारी एयरटेल पेमेन्ट बैंक के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।शीघ्र कार्यवाही के फलस्वरूप दिनाॅक 23.02.2021 को शिकायतकर्ता के खातेे में 20,000 रूपये वापस आये।शिकायतकर्ता द्वारा साईबर सैल की त्वरित कार्यवाही से पूरे रूपये वापस खाते में आने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी जनपद वासियों से अपील की है साईबर अपराधियों से सर्तकता एवं जानकारी से ही बचा जा सकता है,।कोरोना संक्रमण के साथ-साथ साईबर अपराधियों ने भी अपना संक्रमण तेजी से फैलाया है। नये-नये तरीके के जाल बिछाकर लोगो की मेहनत की कमाई से अपनी जेब भर रहे हैं।यदि आप गूगल पे, फोन पे, पेटीएम आदि प्रयोग कर रहे हैं तो सावधान रहें जब आप डिजिटल माध्यम से लेन-देन करते हैं तो ठगी की संभावनाए भी बढ़ जाती हैं।इस तरह आजकल जाली क्यूआर कोड भेजकर अकाउंट में पैसे रिसीव होने का झांसा देकर पैसे निकालने की कोशिश कर रहे हैं।जबकि आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि ये तरीका सिर्फ पैसे भेजने के लिए होता है, प्राप्त करने के लिए नहीं और अगर आपसे कोई ऐसा करने को कह रहा है तो वह धोखा दे रहा है।किसी भी अनजान काॅल पर विश्वास करके अपने बैंक एकाउन्ट की निजी जानकारी किसी को भी शेयर न करें और न ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करें।यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीगी थाना,राजस्व उ०नि० अथवा साईबर सैल अल्मोड़ा को सूचित करें।
