अल्मोड़ा-व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा की नव निर्वाचित नगर व्यापार मंडल कार्यकारणी का आगामी 28 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह होना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को हुए व्यापार मंडल चुनाव के बाद आचार संहिता लागू होने के कारण शपथ ग्रहण का आयोजन थोड़ा देरी से किया जा रहा है।शपथ ग्रहण का आयोजन दीपचंद पांडे व्यापार मंडल भवन में आयोजित किया जा रहा है।समस्त अल्मोड़ा जिला व नगर के व्यापारियों की उपस्थिति में यह कार्यकम आयोजित होगा।इसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा नगर की नव निर्वाचित कार्यकारणी को शपथ दिलाई जाएगी।साथ में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रकाश मिश्रा,कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल,प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुर्रानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा,प्रदेश मंत्री मनीष जोशी,जिला प्रभारी हरीश सोनी,मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी,चुनाव पर्वेक्षक मनीष जखवाल भी उपस्थित रहेंगे।शपथ समारोह का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। सुशील साह ने इस आयोजन में जिला व्यापार मंडल व नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के सभी व्यापारियों एवं जनता से उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *