अल्मोड़ा-विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड भैंसियाछाना के दूरस्थ गांव के दो दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत नैनी,ग्राम पंचायत न्योली, तरुला ग्राम पंचायत श,जिंगल ग्राम पंचायत ,हरडा ग्राम पंचायत,कुंज के किमोला ग्राम पंचायत मल्ली नाली, ग्राम पंचायत नाली एवं ग्राम पंचायत सल्लाभाटकोट में जगह-जगह पर चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा सी सी मार्ग,जन मिलन केंद्र एवं अन्य विकास कार्यों हेतु विधायक निधि से धनराशि की मांग रखी गई।जिस पर विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा सहमति जताते हुए विभिन्न विकास कार्यों हेतु लगभग 10 लाख रुपयों की धनराशि विधायक निधि से आवंटित की गयी।ग्राम पंचायत हरडा की जनता द्वारा पेयजल की समस्या को प्रमुखता से रखा गया जिस पर विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों से दूरभाष से वार्ता कर तत्काल प्रभाव से जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत सुव्यवस्थित तरीके से ग्राम पंचायत को पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।ग्राम पंचायत न्योली तरुला की जनता ने एक करोड़ 64 लाख से निर्मित तड़खेत नहर के स्वीकृत हो जाने एवं कार्य प्रारंभ होने पर खुशी जताई।ग्राम पंचायत जिंगल की जनता द्वारा भी लिफ्टिंग सिंचाई योजना के बन जाने पर खुशी जताई गई एवं विधानसभा उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया। जिंगल लिफ्ट पेयजल योजना बन जाने से ग्राम पंचायत जिंगल की सिंचाई योग्य कृषि योग्य भूमि सिंचित होगी जिससे काश्तकारों को काफी फायदा मिलेगा।विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान द्वारा ग्राम पंचायत हरडा में ए एन एम सेंटर खोलने एवं अगले वित्तीय वर्ष में राज्य योजना के अंतर्गत नैनी से तरूला तक मोटर मार्ग में डामरीकरण कराए जाने हेतु आश्वासन दिया गया एवं बताया गया कि मोटर मार्ग में डामरीकरण एवं एएनएम सेंटर हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिए गए हैं।शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग, पेयजल श,लोक निर्माण विभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से लगातार दूरभाष से वार्ता कर उक्त समस्त ग्राम पंचायतों में विभाग बार समस्याओं के समाधान हेतु लगातार वार्ता की एवं तत्काल समाधान करने हेतु समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।विकासखंड की जनता द्वारा विकासखंड भैंसियछाना में डिग्री कॉलेज की घोषणा करवाने हेतु विधानसभा उपाध्यक्ष का जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया एवं विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा समस्त क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया गया कि इसी सत्र से विकासखंड भैंसियाछाना के डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू करवा दी जाएगी।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा विकासखंड के समस्त ग्राम सभाओं में कराए जा रहे कार्यों का विवरण भी विधानसभा उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण जनता के समक्ष रखा गया। खंड विकास अधिकारी श्री भोज द्वारा गांवों में लगातार विकास कार्य करने हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया गया एवं मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा खुली बैठक में चयनित योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का आश्वासन भी ग्रामीण जनता को दिया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेंद्र सिंह राणा,मंडल महामंत्री मंगल सिंह रावत,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रवि नेगी,वरिष्ठ कार्यकर्ता केवलानंद भट्ट,गंगादत्त,ग्राम प्रधान तरूला मोहन सिंह बोरा,ग्राम प्रधान हरडा नवीन रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन लाल,ग्राम प्रधान जिंगल दरबान सिंह, ग्राम प्रधान कुंज किमोला भोपाल सिंह,ग्राम प्रधान सल्ला भाटकोट राजेंद्र प्रसाद,ग्राम प्रधान मल्ली नाली पप्पू कुमार,ग्राम प्रधान नाली योगेश कुमार,वरिष्ठ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी दरबान सिंह,चंदन बिष्ट,जगदीश सिंह,बंशीधर पांडे,राजेंद्र सिंह उर्फ लाला जी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह,दीवान सिंह,गिरीश शर्मा, मनोज,विशु,दीवान सिंह वाणी,लाल सिंह,अर्जुन सिंह,संजय नेगी,मयंक चम्याल,दीपक बिष्ट,महेंद्र कोहली, भोपाल राम,गोपाल भाकुनी,विशन राम,रामदत,बंशीधर भट्ट,हीरा बल्लभ सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं नौजवान साथी एवं बुजुर्ग जन उपस्थित रहे।