अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा दिनांक 22.04.2024 को संयुक्त चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर से लगभग 1.5 कि0मी0 आगे 01 युवक गौरव बिष्ट उर्फ गोलू के कब्जे से 5.84 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव बिष्ट उर्फ गोलू उम्र 22 वर्ष पुत्र बलवंत बिष्ट निवासी ग्राम गरगूंठ,पो0 हवालबाग थाना व जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।बरामदगी में 5.84 ग्राम स्मैक बरामद हुई हैं जिसकी कीमत 1,75,200 है।एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार चौकी प्रभारी धारानौला,कानि0 राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *