अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में महीनों से जिस सड़क को लेकर के संग्राम मचा हुआ था आखिरकार सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरोला के नेतृत्व में लड़ी जा रही इस मुहिम सफलता के निकट पहुंच चुकी है।आज एक प्रतिनिधिमंडल विनय किरौला,विनोद तिवारी के नेतृत्व में अधिशाषी अभियंता जल निगम से मिला। विनय किरौला ने बताया कि वार्ता में यह निष्कर्ष निकला है कि 25 अप्रैल से पहले जाखनदेवी सड़क में डामरीकरण का कार्य आरंभ हो जाएगा।वही रानीधारा रोड मामले में 15 दिवस में काम पूर्ण करने का आश्वाशन दिया गया है।इस मौके पर सामाजिक कार्यकता विनय किरौला ने कहा कि प्रशासन जल्दी ही सड़क आ कार्य पूर्ण करेगा ऐसा आश्वासन आज अधिशासी अभियंता द्वारा दिया गया है और बताया गया है कि 25 अप्रैल से डामरीकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा। किरौला ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए भी विभाग को बोल दिया गया है। किरौला ने कहा कि जाखनदेवी सड़क के निर्माण के लिए अल्मोड़ा नगरवासी और व्यापारी लगातार मांग कर रहे थे और पूर्व में आंदोलन भी किया था।विदित हो कि इस सड़क के निर्माण के लिए विनय किरोला के द्वारा पूर्व में भी सड़क पर प्रदर्शन किया गया था।
