अल्मोड़ा-रेड क्रॉस समिति अल्मोड़ा द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया।इससे पहले समिति द्वारा कोसी,लोधिया आदि में जागरूकता कार्यक्रम किये गये।युवा,मातृशक्ति,बुजुर्ग सभी मतदाताओं से मतदान स्थल में जाकर मतदान करने की अपील की गयी।कहा गया कि सभी लोगो का मत देश की दिशा व दशा तय करेगा।शत प्रतिशत मतदान हो इसलिए पहले मतदान फिर जलपान का आह्वाहन किया गया।अपनी मधुर आवाज में नवीन बिष्ट,लता पांडे,राधा तिवारी ने गीतों के माध्यम से,हुड़के के माध्यम से नारायण थापा,लता कांडपाल द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा जे सी दुर्गापाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल, मोहन कांडपाल,शंकर दत भट्ट,गिरीश मल्होत्रा,गिरीश धवन,आशीष वर्मा, सतीश जोशी,हेम जोशी,छात्र संघ उपाध्यक्ष दीक्षा सुयाल आदि उपस्थित रहे।
