बागेश्वर-रविवार को बागेश्वर के होटल विवेक में पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ता ए के सिकंदर पवार का वाल्मीकि समाज एवं दलित समाज ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने ए के सिकन्दर पवार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली और भारी बहुमत से अजय टम्टा को सांसद बनने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सुरेश चंद्र परदेसी एवं श्री प्रसाद भी उपस्थित रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री ए के सिकंदर पवार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम सभी को विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को लेकर लोगों के बीच में जाना है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने अनेको अनेक विकास के कार्य किए हैं।चाहे महिलाओं के हित में हो,चाहे किसानों के हित में हो मोदी सरकार ने अहम फैसले लिए हैं।उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाने का फैसला ह,चाहे श्री राम मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक निर्णय हो यह भाजपा सरकार में ही संभव हो सका। श्री पवार ने कहा कि निवर्तमान सांसद एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपने विगत कार्यकाल में विकास के अनेकों आयाम स्थापित किये हैं।दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया है।ऑल वेदर रोड के माध्यम से सड़कों की दशा को सुधारने का काम किया है।इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधा को सुधारने के लिए भी बेहतर प्रयास किए हैं जिसका उदाहरण है कि एक ही लोकसभा सीट अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ दोनों जिलों में मेडिकल कॉलेज संचालित किए गए।उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल भाजपा ही कर सकती है।उन्होंने बागेश्वर की जनता से भी अपील की कि भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में सभी एकजुट होकर प्रयास करें एवं ऐतिहासिक मतों से अजय टम्टा को विजयी बनाएं।भाजपा की सदस्यता लेने वालों में राहुल वाल्मीकि,रवि भारती,अमित भारती,तरूण कुमार,आयुष वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि,हर्ष कुमार,विजय कुमार, अभिषेक कुमार,बाबी वाल्मीकि,कुनाल कुमार,सुमित कुमार, राहुल कुमार,सोहन वाल्मीकि,सुमित कुमार,किशन कुमार,दयाल कुमार,पंकज कुमार,बिशन कुमार,राम गोपाल,श्याम लाल,राम नरेश,श्याम कुमार,कंचन कुमार,शेखर वाल्मीकि,संजय वाल्मीकि,चंदन कुमार,संजय वाल्मीकि,मोहन वाल्मीकि,अजय वाल्मीकि,हर्ष वाल्मीकि,राज कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
