बागेश्वर-आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में कांंग्रेसजनों ने उप जिलाधिकारी को तहसील परिषद् के पीछे मजियाखेत रास्ते के चौड़ीकरण करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने बताया कि उपजिलाधिकारी द्वारा रास्ते को चौड़ीकरण करने के लिए जल्द ही कारवाही करने की बात कही गयी है।ज्ञापन देने वालों में ललित फर्स्वाण प्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड,हरवंश कक्कड़,ईश्वर पाण्डेय,अंकुर उपाध्याय,मोहन कोरंगा,रोहित खैर,उमेश उपाध्याय, नरेन्द्र कोरंगा,कुणाल कक्कड़,दर्शन जोशी,रिजवान खान,आदि मौजूद रहे।
