अल्मोड़ा-आज पूर्व राज्यमंत्री ए के सिकन्दर पवार ने विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर विकासखंड लमगड़ा की ग्राम सभा गौना में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में प्रचार कार्य किया।ए के सिकंदर पवार ने बताया कि उनके सम्मुख आज गौना के अनुसूचित जाति एवं सामान्य जाति के सात दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।ए के सिकंदर पवार ने बताया कि उनके गौना गांव में पहुंचने पर सैकड़ों ग्राम वासियों के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गयी।सिकन्दर पवार ने बताया कि गांव में सौर ऊर्जा एवं बिजली के पोल नहीं होने पर उनके द्वारा तुरंत विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा से फोन पर वार्ता की गयी और विधायक ने आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद तुरंत सौर ऊर्जा एवं बिजली के पोल गांव में लगा दिए जाएंगे।सभा में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।सभा में सुरेश परदेसी,दिनेश चंद्र, एडवोकेट मुकेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सदस्यता लेने वालों में मदन राम, गोविंद राम, नारायण राम ,चंदन राम, दयाल कुमार ,पुष्कर राम ,राकेश कुमार, कमलेश कुमार ,योगेश कुमार, जगदीश राम ,हरीश राम ,लक्ष्मी देवी, रेखा देवी ,आशा देवी ,नंदी देवी ,बिंदु देवी, तुलसी देवी, हेमा देवी सहित पांच दर्जन से अधिक लोग शामिल रहे।
