अल्मोड़ा-लोकसभा चुनाव 2024 के अल्मोड़ा विधानसभा नगर मंडल में आज प्रचार प्रसार की कई टोलीयों ने व्यापक जनसम्पर्क किया।भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाला बाजार से पल्टन बाजार तक व्यापक जनसम्पर्क किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता को बताने के साथ ही लोकसभा चुनाव में भाजपा के लोक सभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील भी की।भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिर तीसरी बार मोदी सरकार का नारा दिया तथा 400 पार के नारे के साथ ही अबकी बार फिर मोदी सरकार के नारे लगाए।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अल्मोड़ा नगर की मुख्य बाजार में आज जो राम को लाये है हम उनको लायेंगे,फिर से भारत में भगवा लहरायेंगे गीत के साथ जय श्री राम के नारे भी लगाए गये।सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी ने अवगत कराया कि आज कि प्रथम टोली ने नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू व लीला बोरा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा के नेतृत्व में थपलिया होते हुए मुख्य बाजार में प्रचार प्रसार किया।टोली में नगर महामंत्री मनोज जोशी,पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी अजय वर्मा,जिला कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, उपाध्यक्ष तारा जीना,सोशल मीडिया प्रभारी नेहा उप्रेती,गरिमा धपोला,नगर अध्यक्ष भावना तिवारी,बबीता आर्य, सुषमा आर्य,नंदिता,जानकी,हेमा नीमा,कोमल,सरिता,आरती,प्रेमा, शांति,ममता,पूनम टम्टा,मीना टम्टा, कमला टम्टा,निम्मी टम्टा,वसुधा पंत, भावना,भागीरथी टम्टा,सुनीता देवी शामिल रही।द्वितीय टोली मीना भैसोड़ा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में विवेकानंद पुरी में प्रचार प्रसार में रही जिसमें गंगा पांडे,मीना नेगी,प्रेमा मेंर,माया जोशी,सुमन जोशी ने प्रचार प्रसार किया।तृतीय टोली ने किरन पंत प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के नेतृत्व में मल्ला जोशी खोला में प्रचार प्रसार किया।टोली में रमा जोशी,निर्मला जोशी,हेमा सुप्याल,प्रभा बोरा,दीपा बिष्ट,सीमा,प्रीती जोशी शामिल रहे।चौथी टोली ने संजय टम्टा व भीमा पवार के नेतृत्व में राजपुरा,बाडी बगीचा में प्रचार प्रसार किया।टोली में पियूष कुमार,आशीष कुमार,सूरज टम्टा,रमेश लाल,मोनू कूमार,नरेन्द्र कुमार,तुषार कान्त साह,राकेश कुमार, सागर कुमार,करन कुमार,अरुण कुमार,मनोज कुमार,हरीश टम्टा,अंशु कुमार शामिल रहे।युवा मोर्चा भाजपा की पांचवीं टोली ने नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा के नेतृत्व में रानीधारा से एडम्स तक प्रचार किया।टोली में मोहित बिष्ट,राहुल बिष्ट,त्रिलोक रोतेला,मोहित बिष्ट,मनीष भाकुनी, दीक्षित सिराडी,रोशन बिष्ट,आदित्य बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *