अल्मोड़ा-आज विनय किरौला के नेतृत्व में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा लोक निर्माण विभाग का रुख किया गया विषय था अल्मोड़ा जाखन देवी मार्ग पर जल्दी से जल्दी डामरीकरण का कार्य।आपको बता दें कि पिछले कई महीनो से अल्मोड़ा में जाखन देवी मार्ग का काम अटका पड़ा है और ऐसे में स्थानीय लोगों समेत पूरे क्षेत्रीय लोगों को इस सड़क के खराब होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में पूर्व में विनय किरोला द्वारा सड़क पर जाम लगा करके अधिकारियों के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया था।जिसके बाद अधिकारियों को यह लिखित आश्वासन देना पड़ा था कि सड़क का निर्माण कार्य 10 दिवस के भीतर पूरा किया जाएगा और अब उसकी समय सीमा जा चुकी है।उसके बाद आज विनय किरोला फिर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों की क्लास लगा दी और दो टूक साफ शब्दों में कहा कि विभागों को आपस में बैठकर के तमाम तकनीकी दिक्कतों को दूर करना होगा और शीघ्र अति शीघ्र इस सड़क पर डामरीकरण करना होगा।उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फोन लगाया और कहा कि आप आपस में समन्वय स्थापित करें और तत्काल प्रभाव से सड़क निर्माण का कार्य करें।आपको बता दें कि इस बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया कि जल्दी ही इस कार्य को शुरू किया जाएगा जो पैसा लोक निर्माण विभाग के पास आ चुका है वह वापस जल विभाग को वापस किया जाएगा और शीघ्र ही इस पर कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर राष्ट्र नीति संगठन के अध्यक्ष विनोद तिवारी मौजूद रहे।जिन्होंने प्रशासन की लापरवाही पर गहरी चिंता जाहिर की।भूतपूर्व अर्धसैनिक कमांडेंट मनोहर नेगी भी मौजूद रहे।
