अल्मोड़ा-भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की एक बैठक लोकसभा कार्यालय पाताल देवी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा चन्दन लाल टम्टा ने की।कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी भी मोजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चन्दन लाल ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।गांव गांव जाकर लोगों को जोड़ने पर जोर दिया।हर कार्यकर्ता को चुनाव में भाजपा को फिर 400 पार का नारा दिया।कार्यक्रम में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता लेने वाले पूर्व दर्जा मंत्री सिकंदर पवार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट व जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी संबोधित किया।संचालन दीवान आर्य ने किया।आज के कार्यक्रम में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव व जानकारी दी गई।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा वीरेंद्र आर्य सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
