अल्मोड़ा-जाखनदेवी मार्ग में डामरीकरण को लेकर नगर व्यापार मंडल अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मिला।व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि तीन माह से खराब जाखन देवी मार्ग में धूल मिट्टी से व्यापारी वर्ग और आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।कहा कि नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा प्रशासन पर दबाव बनवाकर मार्ग में सोलिंग का कार्य पूरा कराके यातायात को पहले की तरह सुचारू कराया गया। जिससे थोड़ा बहुत आराम मिला था।उस वक्त तहसील दार द्वारा शीघ्र डामरीकरण के आश्वासन पर व्यापार मंडल द्वारा स्थानीय व्यापारियों और जनता को शीघ्र डामरीकरण के लिए आश्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग से शीघ्र टेंडर के लिए कहा गया था जिससे कार्य जल्दी कराया जाए। पर लोक निर्माण विभाग ओर पेयजल विभाग की नाकारा हरकतों से हालात और भी खराब हो गये है।जिस कारण जिला व नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा,समस्त व्यापारी और क्षेत्र की जनता को चुनाव का बहिष्कार होने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन भी दिन रात इस रास्ते से गुजर रहा है और सभी ने अपनी अपनी आंख बंद कर ली है।व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव में वोट देकर या न देकर भी कोई फायदा नही।कोई भी कार्य आम जनता की तकलीफों से बड़ा नही होता है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का बहाना नही चलेगा। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि यदि शीघ्र यह कार्य शुरू नहीं हुआ तो व्यापार मंडल स्थानीय व्यापारियों व आम जनता के साथ सड़क पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि फिर कोई भी मुकदमा दर्ज हो।जनता की पीड़ा से बड़ी समस्या कोई नही।इसके बाद अपर जिलाधिकारी को व्यापार मंडल के द्वारा ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,महिला उपाध्यक्ष जया साह,उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,उपाध्यक्ष नरेंद्र साह,सचिव वकुल साह,उपसचिव अश्वनी नेगी,उपसचिव आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष कुनाल नयाल,स्थानीय प्रतिष्ठित व्यापारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल,जिला मंत्री अतुल पांडे, दीवान गोनी,ललित जोशी,मनोज जोशी,संजय पाल,विक्रम साह,हेमंत पांडे,भुवन तिवारी,दीवान बिष्ट,संतोष जोशी,मंजू साह,विपुल साह,जय गुरुरानी,नीरज गुरुरानी,दिनेश पांडे, शरद गुरुरानी,विवेक कनवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि उनकी जिलाधिकारी अल्मोड़ा से भी इस सम्बन्ध में वार्ता हुई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से भी अविलम्ब मार्ग के डामरीकरण की मांग की है।
