अल्मोड़ा-आज भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा कार्यालय होटल जीवन पैलेस निकट भैरव मंदिर माल रोड़ अल्मोड़ा में सम्पन्न हुई।बैठक में नगर में निवास करने वाले भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ से पार्टी के साथ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जुड़े रहने वाले वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक कि अध्यक्षता पूर्व विधायक व विधानसभा संयोजक कैलाश शर्मा की उपस्थिति में किया गया।मंच पर विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र नयाल,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कार्यालय प्रभारी अरविंद बिष्ट का पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री व विधानसभा सह संयोजक धर्मेन्द्र बिष्ट द्वारा किया गया।आज के कार्यक्रम में नगर में रहने वाली पार्टी से शुरुआती दौर से आज तक जुड़ें रहने वाले सभी वरिष्ठ भाजपा के सीनियर नेताओ का पूर्व विधायक कैलाश शर्मा द्वारा पुष्प मालाऐ डालकर स्वागत व अभिन्दन किया गया।जनसंघ से आज तक पार्टी विचार धारा से जुड़े हुए वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र भंडारी,वरिष्ठ भाजपा नेता बंसीलाल कक्कड़,वरिष्ठ भाजपा नेता पन्ना लाल साह,डा एन एस पथनी,वरिष्ठ भाजपा नेता एस कुमार का पुष्प मालाओं से स्वागत व अभिनन्दन किया गया।साथ ही पार्टी ने अपने सभी वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्रियों जो हर चुनाव पार्टी का साथ देते रही हैं ऐसी वरिष्ठ भाजपा नेत्री निर्मला जोशी,राधिका जोशी, लता बोरा व इन्दु जोशी का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत व समस्त पदाधिकारियों ने पुष्प मालाऐ डालकर स्वागत अभिनन्दन किया।आज के कार्यक्रम में अन्य पार्टियों से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं वसुंधरा पंत,गिरीश धवन,भीमा पवार सहित अन्य गणमान्य लोगो का भी पुष्प मालाऐ डालकर स्वागत किया गया। विधानसभा संयोजक देवेन्द्र नयाल ने सम्बोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी और साथ ही केन्द्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का सुझाव दिया।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों का भी सहयोग हेतु धन्यवाद अदा किया।साथ ही सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।लोकसभा चुनाव में हर बूथ से नगर के सभी क्षेत्रों में अधिक से अधिक पार्टी के पक्ष में मतदान करने को कहा गया।लोकसभा चुनाव में भाजपा के लोकप्रिय वर्तमान सांसद अजय टम्टा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,जिला पदाधिकारी,नगर मंडल भाजपा के समस्त पदाधिकारी,मोर्चो के जिले व मण्डल के सभी पदाधिकारी,शक्तिकेन्द्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष व नगर में निवास करने वाले सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।आज के कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरूरानी, रवि रौतेला,लता बोरा,पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,पूर्व महामंत्री अजीत कार्की,जिला मंत्री महेश विष्ट,देवाशीष नेगी,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट,सह प्रभारी जगत तिवारी,जिला आईटी संयोजक गोविंद मटेला,चुनाव कार्यालय सह प्रभारी पूर्व मीडिया प्रभारी शैलैन्द साह,मोदी ऐप कृष्ण बहादुर,नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट,चन्दन रावत,अजय वर्मा, नगर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन बहुगुणा,दर्शन रावत,संजय अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,तारा जीना,जिला कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे,महिला मोर्चा महामंत्री रेखा आर्य,मीना नेगी,पूर्व सभासद आशा रावत,लता पांडे,दीपा बिष्ट,गरिमा धपोला,ममता साह, शहनाज़ अंसारी,दीप्ती पवार ,कमला बिष्ट,पियूष कुमार,पूर्व सभासद सौरभ वर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,प्रकाश बिष्ट,भावेश जोशी, सलमान अंसारी,मुकुल कुमार,नरेन्द्र बिष्ट,रमेश मेर,आशीष गुरुरानी,मनीष जोशी,ललित मिश्रा,संजय टम्टा, ललित गुरूरानी,हेमन्त बिष्ट,अशोक गोस्वामी,रवि कुमार,पंकज वर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता वपदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *