अल्मोड़ा-कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने आज जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा सुवाखान मोटर मार्ग के निकट मैदान में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनावों में बीजेपी के धनबल के खिलाफ मजबूती से खड़े रहकर जमीनी हकीकत से जनता को वाकिफ कराने का आह्वान किया।प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेसजन पूरी ताकत से इस चुनाव को लड़ रहे हैं और यह समय बीजेपी के दुष्प्रचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर संघर्ष करने का समय है।कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के बीच बीजेपी को बेनकाब करेंगे और जनहित के हर मुद्दे पर पार्टी की गारंटियों का प्रचार करेंगे।बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह मेर,पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,पूर्व डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल, जिला महामंत्री दीवान सतवाल,ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा मनोज रावत,जैंती ब्लॉक अध्यक्ष चंदन बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश बिष्ट,पान सिंह बरगली,पान सिंह बोरा,धन सिंह फर्त्याल,त्रिलोक सिंह,हेम आर्य,कुंदन सिंह,पूरन पांडे,चंदन बोरा,रमेश बिष्ट, प्रताप राम,पूरन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *