अल्मोड़ा- रिटायर्ड कानूनगो कर्नाटक खोला निवासी कमलेश कर्नाटक का आज दोपहर 1 बजे बीमारी के चलते निधन हो गया।वे 85 वर्ष के थे।वे विगत 20 दिन से अस्वस्थ चल रहे थे।उनकी अन्तिम यात्रा आज सायं 3 बजे उनके निवास स्थान कर्नाटक खोला अल्मोड़ा से विश्वनाथ घाट को प्रस्थान करेगी‌।स्व० कमलेश कर्नाटक अपने पीछे पुत्र सुनील कर्नाटक सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। स्वर्गीय कमलेश कर्नाटक पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के चाचा थे।उनके निधन पर जिला व्यापार मंडल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय सभासद अमित साह मोनू सहित स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *