जागेश्वर-लमगड़ा में महाविद्यालय के भवन तथा तहसील भवन निर्माण की मांग को लेकर जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने सोमवार प्रातः 10 बजे से रामलीला मैदान लमगड़ा में 24 घन्टे का उपवास कार्यक्रम किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्थानीय युवा,ग्रामीणजन,क्षेत्रवासी तथा कांंग्रेसजन श्री कुंजवाल के साथ उपवास पर बैठे।जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा तहसील में श्री कुंजवाल लम्बे समय से महाविद्यालय भवन एवं तहसील भवन की मांग कर रहे हैं।एक माह पूर्व भी उनके द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर लमगड़ा में महाविद्यालय व तहसील भवन के निर्माण की मांग की थी तथा एक महीने में सक्षम कार्यवाही ना होने पर उपवास की चेतावनी दी थी।श्री कुंजवाल ने कहा कि एक माह बाद भी कोई कार्यवाही ना होने पर उन्हें जनहित में उपवास में बैठना पड़ा।आज मंगलवार प्रातः 10 बजे 24 घण्टे के उपरान्त अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने जूस पिलाकर श्री कुंजवाल का उपवास तुड़वाया।इस अवसर पर कुंजवाल ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के हमेशा संघर्षरत रहे़गें।तत्पश्चात् ब्लाक कांंग्रेस कमेटी लमगड़ा ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से क्षेत्र की दर्जनों समस्याओं के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।उपवास कार्यक्रम में श्री कुंजवाल के साथ जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, तारा चन्द्र जोशी,पूरन पान्डे,रमेश बिष्ट, मनोज रावत,ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,यूथ विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, भानू सिंह बिष्ट, रमेश सिंह बिष्ट,रमेश मेलकानी, नवीन कोहली,भैरव दत्त पाण्डेय,चन्दन बोरा,जीवन चन्द्र, रामसिंह बगडवाल, गोपाल राम,देवेन्द्र कनवाल,पप्पू गुरूरानी,दीवान सिजवाली, हेम जोशी,पवन गैड़ा,रमेश आर्या,पूरन मेर,नवल रावत,गौरव बिष्ट,महेन्द्र नयाल,बलवन्त नैनवाल, मोहन नगरकोटी, दीपक मलाड़ा,नरसिंह, पुष्कर सिंह बिष्ट,दयाल पान्डेय,चन्दन सिह,चन्दन राम,गोपाल चौहान,सुन्दर कपकोटी,गोपाल नयाल,शिवराज मलाड़ा,पंकज कुमार,ललित मोहन तिवारी,मुकेश पान्डेय,शिवराम आर्य,गंगा राम,सूरज फर्तयाल,बचीराम, राजेन्द्र बिष्ट,किशन चन्द्र, जगदीश राम सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।