अल्मोड़ा-प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने आज प्रैस वार्ता कर कहा कि धामी सरकार ने दो साल के कार्यकाल में जनभावनाओं को योजनाओं व निर्णयों में तब्दील किया है।ऐसे ऐतिहासिक निर्णय धामी सरकार ने लिये हैं जो पहले कभी नहीं लिए गये।उत्तराखंड की धामी सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आज कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या अल्मोड़ा के एक निजी होटल में पत्रकारों से रूबरू हुई।उन्होंने सरकार के बड़े निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की विकास व जनहित की सोच उनके निर्णयों में साफ झलकती है।जिनमें समाज हर वर्ग तथा देवभूमि के हितों का समावेश है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं का पूरा ध्यान रखा है और उन्हीं जनभावनाओं को योजनाओं व निर्णयों में तब्दील किया है।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लाने का वादा किया था और सरकार बनते ही इस पर काम किया। फलस्वरूप समाज नागरिक संहिता अस्तित्व में आई है।जिससे उनका वायदा पूरा हुआ।इसके अलावा नकल विरोधी कानून,धर्मांतरण विरोधी कानून,दंगा रोधी कानून,महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण,लखपति दीदी योजना,राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को ऐतिहासिक कदम बताया।उन्होंने मानसखंड कोरिडोर को भी देवभूमि के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।इसके अलावा मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन,युवाओं को नौकरी,स्वास्थ्य,सड़क,नारी सशक्तीकरण,रसोई गैस आदि के मामलों पर तमाम योजनाएं प्रदेश सरकार लाई है।जिसका लाभ हर वर्ग के लोग उठा रहे हैं।उन्होंने कहा कि धामी सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है और देवभूमि उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने में जुटी है।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,प्रदेश प्रवक्ता गौरव पांडे,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट,जगत तिवारी,महेश नयाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *