अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर में होली मिलन कार्यक्रम के तहत पूरे बाजार में होली भ्रमण का भव्य आयोजन किया गया।प्राचीन अल्मोड़ा बाजार होली के रंगो से ओर गीतो से होली मय हो गया।पलटन बाजार से नंदा देवी तक होली की झांकी का आयोजन किया गया।नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा होली का विगत चार वर्षो से आयोजन किया जाता रहा है।पूरे बाजार में जल कैसे भरू जमुना गहरी,तुम क्यो ना आए श्याम नगरी मै धूम मची है,जोगी आयो शहर में व्यापारी,सिद्वि को दाता आदि होली के गानो से व्यापारियों ने पूरे बाजार के व्यापारी ओर आम जनता का मन मोह लिया।बाजार क्षेत्र में व्यापारियों ने जलपान की व्यस्था भी की।अल्मोड़ा के व्यापारियों द्वारा आयोजित होली में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संगठन मंत्री मनीष जोशी,जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल अल्मोड़ा सुशील साह,महामंत्री भैरव गोस्वामी,जिले के संरक्षक योगेन्द्र महाजन,जिला मंत्री अतुल पांडे,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, सचिव वकुल साह श,उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,उपाध्यक्ष नरेंद्र साह,उपसचिव अश्वनी नेगी,आशीष कुमार कोषाध्यक्ष, कुनाल नयाल चुनाव सह संयोजक, दीपक साह,निर्वतमान सभासद अमित साह,पूर्व उपसचिव राहुल बिष्ट,हरीश कनवाल,गोपाल चम्याल,पूर्व नगर उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे,मनोज वर्मा, प्रकाश रावत,हेमंत रावत,आशु गोस्वामी,रोहित वर्मा,परितोष जोशी बलवंत राना,कमल साह,कमल तिवारी,पवन साह,नीरज बोरा,वैभव पांडे,रितेश वर्मा,दिनेश मठपाल,धीरज साह,अर्जुन बिष्ट,नरेंद्र कुमार, विक्की,मंजुल मित्तल,मुकुल कुमार,दीपक साह,रवि चौहान,भानु बिष्ट,मनीष पवार,सोबन बिष्ट,राहुल अधिकारी,सूरज वाणी,मनीष कनवाल, अमित कुमार,रवि सचदेवा,नीरज सांगा,उजज्वल जोशी,नवल बिष्ट, ललित वर्मा,कंचन रौतेला आदि व्यापारी उपस्थित थे।
