अल्मोड़ा-महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव लता तिवारी के धारानौला स्थित आवास में आज महिला होली गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।महिलाओं ने होली के गानों के साथ ही नृत्य भी प्रस्तुत किये।साथ ही झोड़ों का आयोजन भी हुआ।सभी महिलाओं ने अबीर,गुलाल एक दूसरे को लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मुन्नी पंत,कमला पाण्डे,रमा लोहनी,राधा बिष्ट,प्रीति बिष्ट,रेखा रौतेला,बीना बिष्ट,लीला जोशी,माधवी बिष्ट,प्रेमा बिष्ट,मीरा बोरा, जानकी सांगा,कंचन जोशी,दीपा बिष्ट,कमला कार्की,गीता बिष्ट,लीला डसीला,माया डसीला,गुंजन पाठक सहित अनेकों महिलाएं उपस्थित रही।
