अल्मोड़ा-आज पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थाना दन्या तथा लमगड़ा का वार्षिक निरीक्षण करने के उपरान्त स्थानीय नागरिकों के साथ वार्ता कर समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस को सहयोग की भी की अपील की गयी।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम थाना दन्या का निरीक्षण के बाद थाना लमगड़ा में सलामी गार्द में नियुक्त कर्मचारियो के टर्न आउट व शस्त्राभ्यास का निरीक्षण करने के उपरान्त थाना कार्यालय/मालखाना/मैस/सीसीटीएनएस कक्ष/बैरक का भ्रमण कर थाने के शस्त्रों की स्थिति एवं साफ सफाई का निरीक्षण किया गया।थाने के अधि०/कर्म०से शस्त्राभ्यास तथा आपदा प्रबन्धन हेतु उपलब्ध कराई सामग्री एवं अलास्का लाईट को चैक करते हुए उपकरणों को चलवाकर उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली गयी तथा आपदा उपकरणों को सही स्थिति में रखने हेतु निर्देशित किया गया।थाने पर सभी सरकारी संपत्तियों का जी०पी० लिस्ट से मिलान करते हुए थाने के विभिन्न एवं महत्पूर्ण सभी अभिलेखों का का गहराई से निरीक्षण कर थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी तथा थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील सिंह बिष्ट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।दन्या में वर्तमान में बने रहे नये थाना भवन का भी निरीक्षण किया गया।थानाध्यक्ष एवं ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूरा किये जाने हेतु निर्देश दिए गए।थाने में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों की समस्यायें पूछी गयी एवं कहा कि जल्द बैरिकों के आधुनिकरण की कार्यवाहियाॅ की जा रही है,कर्तव्यनिष्ठ एवं पब्लिक के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए ड्यूटी का निर्वहन करें।थाना दन्या एवं लमगड़ा क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में यातायात/अन्य समस्याओं एवं सुझावों से अवगत होते हुए वार्ता की गयी।एसएसपी अल्मोड़ा ने बताया कि अपराधों पर नियंत्रण/नशे के विरूद्व अभियान/महिला अपराधों एवं साईबर अपराधों हेतु जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं,लगातार कार्यवाहियाॅ भी की जा रही हैं।अग्रिम कार्यवाही में स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं को हेतु शाॅर्ट वीडियों के माध्यम से जागरूक किया जायेगा।सभी से सहयोग हेतु अपील करते हुए कहा कि अभियान को और अधिक सफल बनाने हेतु जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। कहा कि अवैध नशे के सम्बन्ध में यदि कोई भी गोपनीय सूचना देना चाहते हैं तो मेरे नम्बर में भी दे सकते है।थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी द्वारा बताया गया कि दिनेश सिंह गैड़ा निवासी- पोखरी को कोराना काल में पुलिस को सहयोग किया गया जिन्हें सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में थाना दन्या एवं लमगड़ा के के सम्मानित जनता गोविन्द गोपाल उपाध्यक्ष जागेश्वर मन्दिर समिति,डीके जोशी प्रधान,श्रीमती उमा देवी ग्राम प्रधान फल्याट,श्रीमती ममता पन्त क्षेत्र पंचायत सदस्य,नरेन्द्र बिष्ट,हरीश जोशी आदि दन्या में तथा लमगड़ा में दीपेंद्र सिंह फत्र्याल,संतोष सिंह,
मदन रावत,हरीश कपकोटी,चतुर सिंह, रमेश सिंह बिष्ट आदि सहित थाने के अधि०/कर्म० उपस्थित रहे।
