अल्मोड़ा-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला होली गायन महोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत सरकार की आली के रामलीला ग्राउंड में दिनांक 20 मार्च 2024 को प्रातः 11.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन एवं सरकार की आली के प्रधान धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सरकार की आली में महिला होली गायन महोत्सव आयोजित किया जाता है।जिसमें सभी लोग बेहद उत्साह से प्रतिभाग करते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी धूमधाम के साथ महिला होली गायन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की है कि होली के इस पावन त्यौहार पर रामलीला मैदान मे हो रही इस महिला होली गायन महोत्सव में सभी बढ़ चढ़ कर अपील करें।योगेंद्र नयाल
पूर्व प्रधान सरकार की आली एवं सामाजिक सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अनिल गुरू रानी ने भी स्थानीय लोगों से इस महिला होली महोत्सव में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
